{"_id":"5d44991d8ebc3e6cc0505585","slug":"vishwajeet-pundeer-death-case-lucknow-news-lko4743256180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से बोला मैं बेड से गिर गया हूं, चोट लगी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से बोला मैं बेड से गिर गया हूं, चोट लगी है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर स्थित मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर व गोमतीनगर निवासी विश्वजीत सिंह पुंडीर (30) की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को परिवारीजनों का बयान दर्ज कराया। इसमें मां मंगला उर्फ संदेश ने कहा कि उनके पास जब विश्वजीत पहुंचा तो वह नशे की हालत में था। उसे काफी चोट लगी थी। उसने बोला कि मां मैं बेड से गिर गया हूं, चोट लगी है...। पुलिस के मुताबिक, मां के बयान केआधार पर मामला हादसे की तरफ इशारा कर रहा है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर केमुताबिक, बृहस्पतिवार को विश्वजीत सिंह पुंडीर की मां मंगला उर्फ संदेश और भाई इंद्रजीत सिंह पुंडीर का बयान दर्ज कराया गया। मां ने बताया कि रात को विश्वजीत ने उनके कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खोला तो खून से लथपथ नग्नावस्था में था। विश्वजीत नशे की हालत में था। उसने बोला कि मां मैं बेड से गिर गया हूं, मुझे चोट लग गई है। भाई ने भी मां के बयान को दोहराया है। नौकर विकास से पूछताछ की जानी है।
परिवारीजनों ने सात संदिग्ध नंबर दिए
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ,परिवारीजनों ने विश्वजीत के मोबाइल में दर्ज सात संदिग्ध नंबर दिए हैं। परिवारीजनों को संदेह है कि उसकी मौत का राज इन नंबरों से ही खुल जाएगा। पुलिस ने कॉल डिटेल रिपोर्ट निकालने के लिए संबंधित कंपनियों को भेज दिया गया है।