{"_id":"5f0d5be58ebc3e63b511e320","slug":"vishwa-hindu-parishad-reacts-on-saying-that-real-ayodhya-is-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नकली अयोध्या' बयान पर विहिप की तल्ख टिप्पणी, कहा- नेपाली पीएम का मानसिक संतुलन बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नकली अयोध्या' बयान पर विहिप की तल्ख टिप्पणी, कहा- नेपाली पीएम का मानसिक संतुलन बिगड़ा
Tue, 14 Jul 2020 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के अयोध्या को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर तल्ख टिप्पणी की है और उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन
विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि चीन ने नेपाली प्रधानमंत्री का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है इसलिए वह भारत और नेपाल के आपसी संबंधों को नुकसान पहुंचाने के लिए चीन के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका यह बयान दोनों देशों के आपसी संबंधों को देखते हुए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वेद वर्णित श्रीराम और उनकी अयोध्या जिसका उल्लेख विश्व के अनेक ग्रंथों में है। वह भारत में ही है। भारत की पवित्र धरती के कण-कण में भगवान श्रीराम का वास है और नेपाल भी भारत का अभिन्न अंग है जिसे ओली जैसे चीन भक्त नकार रहे हैं।
बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने बयान दिया था कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है जबकि असली अयोध्या नेपाल में है। ओली ने सवाल किया कि उस समय आधुनिक परिवहन के साधन और संचार नहीं थे तो राम जनकपुर तक कैसे आए? उनके इस बयान पर भारत में धर्मगुरुओं की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।