{"_id":"6a120cedb085ec40460b8432","slug":"vishwa-hindu-parishad-again-raised-the-issue-of-encroachment-lucknow-news-c-13-lko1070-1750578-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विश्व हिंदू परिषद ने अतिक्रमण का मुद्दा फिर उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विश्व हिंदू परिषद ने अतिक्रमण का मुद्दा फिर उठाया
विज्ञापन
प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता।
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को केजीएमयू परिसर में अतिक्रमण का मुद्दा फिर उठाया। परिषद ने मुख्यमंत्री को नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता के जरिये ज्ञापन सौंपा, जिसमें केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने स्थित दरिया वाली मस्जिद के पास तिकोनिया पार्क की भूमि पर अतिक्रमण के आरोप लगाए हैं।
विहिप का आरोप है कि यहां लगभग 10 फीट ऊंची पक्की दीवार बनाकर पार्क क्षेत्र को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद का दावा किया कि वर्ष 2019 में भी इसी स्थान पर अतिक्रमण का प्रयास हुआ था। जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो विहिप और बजरंग दल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
अवैध मजारों को सिर्फ नोटिस
विहिप ने ज्ञापन में ये भी लिखा कि केजीएमयू परिसर में छह मजारें हैं। पूर्व में इन्हें हटाने के लिए केवल नोटिस ही जारी हुए, कई माह बीतने के बाद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। समरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान धीरज सोनकर, मनोज मिश्रा, तरनजीत सिंह डंग, नरेंद्र परमार, शुभम गौर, गणेश पवार समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।