फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Violence decreased this time as compared to the last election.

UP Assembly Elections : पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कम हुई हिंसा, ज्यादातर मामले लखनऊ जोन में

Wed, 09 Mar 2022 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 02:33 AM IST
सार

2017 के विधानसभा चुनाव में हुई थीं 97 घटनाएं, इस बार सिर्फ 33

विज्ञापन
Violence decreased this time as compared to the last election.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम हिंसा हुई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2017 के चुनाव में 97 घटनाएं हुई थीं, लेकिन इस बार सिर्फ 33 घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव के सातों चरणों में जो घटनाएं हुई हैं उनमें 28 चुनाव पूर्व और पांच मतदान वाले दिनों में हुईं। 2017 में 75 घटनाएं चुनाव से पूर्व हुई थीं और 22 चुनाव वाले दिनों में हुई थीं।
विज्ञापन


इस बार घटनाओं में दो तिहाई की कमी आई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान नियमों के उल्लंघन के 1339 मामलों में केस दर्ज किया गया और 412 एनसीआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक लखनऊ जोन में मुकदमे लिखे गए। चुनाव के दौरान 52.64 करोड़ से ज्यादा की नकदी के अलावा 6.66 लाख की नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई। इसके अलावा 31.88 करोड़ 88 से ज्यादा की अवैध शराब व 42 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।


मतगणना के लिए ढाई सौ कंपनी अर्द्धसैनिक बल
एडीजी ने बताया कि मतगणना के लिए जिलों को ढाई सौ कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। इसमें 36 कंपनी ईवीएम की सुरक्षा और 214 कंपनी मतगणना एवं कानून व्यवस्था के लिए है। मतगणना कार्य के लिए 61 कंपनी पीएसी भी कमिश्नरेट व जिलों को उपलब्ध कराई गई है। इन सब के अलावा मतगणना के लिए 625 राजपत्रित अधिकारी, 1807 निरीक्षक, 9598 उपनिरीक्षक, 11627 मुख्य आरक्षी व 48649 आरक्षियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed