फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinesh Phogat: CM Yogi Adityanath gives message on vinesh phogat issue.

Vinesh Phogat: मुख्यमंत्री योगी बोले- विनेश आप चैंपियन हैं... पूरा देश आपके साथ खड़ा है

Wed, 07 Aug 2024 03:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2024 03:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आप चैंपियन हैं।

विज्ञापन
Vinesh Phogat: CM Yogi Adityanath gives message on vinesh phogat issue.
सीएम योगी ने विनेश फोगाट के समर्थन में बयान दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में फाइनल मैच से पहले वजन बढ़ने के कारण अयोग्य करार दी गईं महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में पूरा देश खड़ा हो गया है। हर कोई इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दे रहा है।
विज्ञापन


अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निराश मत होइए... आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर बयान देते हुए कहा कि विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए...

पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है।

आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम भार बढ़ने के कारण विनेश को मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। अगर वह फाइनल खेलतीं तो जीतने पर स्वर्ण और हार पर रजत पदक जरूर मिलता पर पूरे देश का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed