{"_id":"6291dfad165b254dba026cac","slug":"vinay-katiyar-claimed-a-muslim-man-used-a-blade-on-shivling-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi mosque: विनय कटियार का दावा - शिवलिंग पर आरी चलाई गई, पुलिस ने युवक को कस्टडी में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi mosque: विनय कटियार का दावा - शिवलिंग पर आरी चलाई गई, पुलिस ने युवक को कस्टडी में लिया
Sat, 28 May 2022 02:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 May 2022 02:09 PM IST
सार
भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि औरंगजेब ने बलपूर्वक ज्ञानवापी पर कब्जा कर लिया था। यहां मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाई जानी चाहिए और हिंदू पक्ष को रोजाना पूजा करने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में भगवान के शिवलिंग पर आरी चलाई गई है। पुलिस ने आरी चलाने वाले युवक को कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कस्टडी में लेने से काम नहीं चलेगा। भगवान के शिवलिंग पर आरी चलाने वाले युवक के दोनों हाथ काट लेने चाहिए। कटियार ने कहा कि औरंगजेब ने बलपूर्वक ज्ञानवापी पर कब्जा किया था। मुसलमानों को ज्ञानवापी में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटियार ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है। उसे देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
ज्ञानवापी मामले की सुनाई वाराणसी के जिला कोर्ट में चल रही है। हिंदू पक्ष के लोग ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को शिव मंदिर बता रहे हैं। कथित रूप से मिले शिवलिंग को मुस्लिम पक्ष फव्वारा तो हिंदू पक्ष शिवलिंग बता रहा है। हिंदू पक्ष ने यहां रोजाना पूजा करने की तो मुस्लिम पक्ष ने पूरे मामले को खारिज करने की अपील की है।