फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers refused to give entry to migrants

महाराष्ट्र से लौटे 56 मजदूरों को गांव में घुसने से रोका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
villagers refused to give entry to migrants
लखनऊ। बाहरी प्रदेशों में फंसे लोग अब घर लौट रहे हैं। ऐसे में कोरोना फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए ग्रामीण लौटने वाले लोगों को बिना परीक्षण कराए गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं। बुधवार को मलिहाबाद क्षेत्र के दो गांवों में महाराष्ट्र से लौटे 56 लोगों को गांव के बाहर ही रोक दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिंह को दी। उन्होंने तत्काल सीएचसी पर तैनात कोरोना रैपिड रिस्पांस टीम को मेडिकल परीक्षण के लिए गांव भेजा। सीएचसी अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव गदिया खेड़ा में 32 व मवई कला गांव में 24 लोग लौटे हैं। परीक्षण के दौरान किसी में संक्रमण के लक्षण न मिलने पर सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अलग-अलग प्रदेशों से 368 लोग लौटे हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया है। अब तक किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed