{"_id":"67a104cd0cf642ee900d395a","slug":"villagers-forced-to-hitchhike-on-dilapidated-road-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109238-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जर्जर मार्ग पर हिचकोले खाने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जर्जर मार्ग पर हिचकोले खाने को मजबूर ग्रामीण
Mon, 03 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
लालबोझा से भवलनयापुर जाने वाला मार्ग जर्जर ।
जमुनहा (श्रावस्ती)। भारत-नेपाल सीमा से सटे जमुनहा विकास क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल है। इसकी शिकायत के बाद भी न तो क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत हो रही है और न ही उसका उच्चीकरण ही कराया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हैं।
जमुनहा के लालबोझा से भवनियापुर व जमुनहा बाजार मुख्य मार्ग को जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी गिट्टियां उखड़ जाने से मार्ग की दशा काफी खराब है। हल्की बारिश में भी इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर रहता है। जबकि हजारों की संख्या में ग्रामीणों का इसी से होकर जमुनहा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में आना-जाना रहता है। समस्या से निजात के लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद राम शिरोमणि वर्मा को बदहाल सड़क की हकीकत बताई थी। तब सांसद ने चुनाव बाद मार्ग निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में जनप्रतिनिधियों सहित जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से हस्तक्षेप कर मार्ग मरम्मत कराने की मांग की है।