{"_id":"5c79c937bdec2213dd6dc9c5","slug":"vijay-sankalp-bike-rally-to-be-out-in-403-assembly-constituencies-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फिर मोदी सरकार’ के नारे के साथ आज बाइक पर सवार होंगे योगी, केशव व पाण्डेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फिर मोदी सरकार’ के नारे के साथ आज बाइक पर सवार होंगे योगी, केशव व पाण्डेय
Sat, 02 Mar 2019 05:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘फिर मोदी सरकार’ के नारे के साथ भाजपा शनिवार को विधानसभा के सभी 403 क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ से कमल संदेश विजय संकल्प बाइक रैली निकालेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में बाइक सवार होकर लोगों से भाजपा को एक बार फिर वोट देने की मांग करेंगे।
बाइक रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता मोटर साइकिल पर भाजपा का झंडा, स्टीकर लगाकर और हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के सांसद व विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बाइक रैली निकालेंगे। पदाधिकारियों को भी अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुरादनगर व मुरलीधर राव प्रयागराज में बाइक रैली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पूनम महाजन मथुरा में होंगी शामिल
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र देवरिया, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पूनम महाजन मथुरा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी, सुनील ओझा सुल्तानपुर, गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ, मनोज सिन्हा गाजीपुर, संतोष गंगवार बरेली शहर, कृष्णाराज शाहजहॉपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाशाह फतेहपुर में रैली में हिस्सा लेंगी। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही पथरदेवा, सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना हापुड, सत्यदेव पचौरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ, धर्मपाल सिंह आंवला, ब्रजेश पाठक लखनऊ में रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन