फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vijay Merchant Trophy: Mumbai on top with big win over Meghalaya, Meghalaya team all out for 77 runs

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: मेघालय पर बड़ी जीत के साथ मुंबई शीर्ष पर, 77 रनों पर सिमटीं मेघालय की टीम

Sun, 29 Dec 2024 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

Vijay Merchant Trophy: डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खराब रोशनी बाधित दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने केरल पर दबाव बना लिया है। 

विज्ञापन
Vijay Merchant Trophy: Mumbai on top with big win over Meghalaya, Meghalaya team all out for 77 runs
मैच में मुंबई की बड़ी जीत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई ने मेघालय पर पारी और 207 के विशाल अंतर से जीत दर्ज करते हुए अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप ए में 24 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई के 252 रन के जवाब में मेघालय ने सात विकेट पर 47 रन से आगे खेलना शुरू किया। देखते ही देखते टीम का पुलिंदा 36.1 ओवर में 77 रन पर बंध गया। मुंबई से एस देसाई और शौर्य राय ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि नीरज धूमल दो विकेट लेने में सफल रहे। यहां मुंबई ने मेघालय को फालोऑन खिलाने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। मेघालय की दूसरी पारी 19.3 ओवर में 68 रन पर पवेलियन लौट गई। बीएचएन मारक (11) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। नीरज धूमल ने 21 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि शौर्य राय और तनिष शेट्टी दो-दो विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश ने केरल पर बढ़त बनाई
डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खराब रोशनी बाधित दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने केरल पर दबाव बना लिया है। मध्य प्रदेश के पहली पारी में बनाए 151 रन के जवाब में केरल की पहली पारी 36.2 ओवर में महज 121 रन पर सिमट गई। टीम से जोहान ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। मध्य प्रदेश से यशबर्धन ने 22 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि अर्नव और ऋतिक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में ठोस शुुरुआत की और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 144 रन बना लिए थे। यशबर्धन चौहान ने नाबाद 74 और कनिष्क गौतम ने नाबाद 43 रन बनाए। थामथ मैथ्यू को दो विकेट मिले।
विज्ञापन


रोमांचक हुआ आंध्र और हैदराबाद मुकाबला
इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड में खराब रोशनी से बाधित तीसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने 64.3 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में हैदराबाद की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी और 54.3 ओवर में 132 रन पर लुढ़क गई। नितिन नायक ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। हैदराबाद से भानु स्वरूप और टी नागा साई ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में आंध्र प्रदेश की दूसरी पारी लड़खड़ा गई और दिन का खेल खत्म होने तक 17 ओवर में चार विकेट खोकर 54 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed