{"_id":"5befdc70bdec226998047988","slug":"vigilance-team-catches-eo-of-nagar-palika-while-taking-bribe-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने नगर पालिका के ईओ को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम ने नगर पालिका के ईओ को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ को ले जाती विजिलेंस टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शुक्रवार को सीतापुर नगर पालिका के ईओ निहाल चंद को कलेक्ट्रेट परिसर से घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। ईओ एक ठेकेदार से बकाया भुगतान करने के लिए एक लाख की रकम ले रहे थे।
यह कार्रवाई विजिलेंस टीम ने ठेकेदार की शिकायत पर की। इंस्पेक्टर हरमीत का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को अभियुक्त को लखनऊ न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीतापुर के चौधरी टोला निवासी अनुभव सक्सेना नगर पालिका में ठेकेदारी का काम करते हैं।
अनुभव का करीब 35 लाख रुपया बकाया चल रहा था। ईओ भुगतान करने के लिए रकम की बराबर डिमांड कर रहे थे। 2.35 लाख पर मामला तय हुआ था। ईओ ने कहा था कि पहले एक लाख दे दो, उसके बाद पूरा पैसा दे देना।
विज्ञापन
परेशान अनुभव ने विजिलेंस से शिकायत की थी। तय प्लानिंग के मुताबिक शुक्रवार को ईओ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। अनुभव टीम के साथ पहले से वहां पर मौजूद थे। एक कमरे में जैसे ही एक लाख की रकम ईओ ने ली, टीम ने उसे मौके से दबोच लिया।