फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vigilance raid on amitabh thakur house

अमिताभ ठाकुर के घर वेजीलेंस का छापा, हुई गर्मागर्म बहस भी

Tue, 13 Oct 2015 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Oct 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
vigilance raid on amitabh thakur house

मुलायम सिंह के कथित धमकी वाले ऑडियो टेप के बाद लगातार विवादों में रहने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के घर विजीलेंस का छापा पड़ा है।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे विजीलेंस विभाग की टीम ने उनके घर पर छापा मारा है। अभी यह टीम उनके घर पर ही है।

विज्ञापन


अपनी कार्रवाई के दौरान विजीलेंस की टीम ने अमिताभ ठाकुर को घर से बाहर कर दिया है। अमिताभ की पत्नी नूतन घर के अंदर हैं। मीडिया को भी उनके घर से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घर पर पड़े छापे पर प्रतिक्रिया देते देते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आज ही सीजीएम कोर्ट में मुकदमा लगा था, इसलिए मुख्यमंत्री ने जानबूझ कर मेरे घर पर रेड डलवाई।

मुझे और मेरी पत्नी को कोर्ट जाना था। यह सरकार के सोची समझी साजिश से भरी कार्रवाई है। सरकार नहीं चाहती कि हम कोर्ट पहुंचे।

विजिलेंस के महानिदेशक भानु प्रताप सिंह को सीएम का गुर्गा बताते हुए अमिताभ ठाकुर ने अपने घर पर हुई इस कार्रवाई की तीखी निंदा की।

मालूम हो कि अमिताभ ठाकुर पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग वजहों से विवादों में चल रहे हैं। करीब दो माह पूर्व उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में एक टेप के आधार पर मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर की तहरीर दी थी।

उनके अनुसार इस टेप में मुलायम सिंह की आवाज थी। हजरतगंज कोतवाली ने उनके एफआईआर नहीं लिखी थी। इसी आधार पर वे कोर्ट गए थे।

कोर्ट के आदेश के बाद मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखी गई थी। इस बीच अमिताभ ठाकुर पर रेप का भी आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed