{"_id":"5c53ea11bdec22105574e599","slug":"vidhanmandal-session-will-start-fron-5-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानमंडल बजट सत्र: 7 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट, कई नई घोषणाएं कर सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानमंडल बजट सत्र: 7 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट, कई नई घोषणाएं कर सकती है सरकार
Fri, 01 Feb 2019 12:11 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानमंडल का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। विधानमंडल के दोनों सदनों विधान सभा व विधान परिषद का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के अनुसार, 5 फरवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राज्यपाल राम नाईक संबोधित करेंगे। 7 फरवरी को योगी सरकार अपना बजट पेश करेगी।
विज्ञापन
6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। 7 फरवरी को 2019-20 का बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। 8 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
इस दौरान निजी विधेयक रखे जा सकेंगे। 9 व 10 फरवरी को शनिवार व रविवार होने की वजह से बैठक नहीं होगी। 11 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही बजट पर भी चर्चा होगी। 12, 13 व 14 फरवरी को भी बजट पर चर्चा जारी रहेगी। 14 फरवरी को भी आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
15 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी, जबकि 16 व 17 फरवरी को शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। 18, 19, 20 व 21 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 21 फरवरी को भी आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। विधानमंडल के दोनों सदनों में 22 फरवरी को बजट पास कराया जाएगा।