फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vidhan Parishad Election result Update.

MLC चुनाव: लखनऊ स्नातक सीट का परिणाम घोषित, भाजपा के अवनीश कुमार सिंह जीते

Sun, 06 Dec 2020 09:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Dec 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Parishad Election result Update.
लखनऊ स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी अवनीश व उनके समर्थक। - फोटो : amar ujala

लखनऊ स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने आठवें राउंड तक कड़ी टक्कर देने वाली निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह को छह हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है।

विज्ञापन


जीत की घोषणा द्वितीय वरीयता के वोटों की गणना के बाद हुई। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को सबसे ज्यादा 39588 मत प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय उम्मीदवार कांति सिंह को 33185 वोट प्राप्त हुए। इसके साथ ही स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की पांच में तीन सीटों पर भाजप व दो सीटों पर सपा को जीत मिली है।
विज्ञापन


वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 3850 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सिन्हा को 26,535 और केदारनाथ सिंह को 22,685 मत मिले। आगरा में भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा उम्मीदवार असीम यादव को 6095 मतों से हराया। मानवेंद्र को 40,070 और असीम को 33,975 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मानसिंह यादव ने भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को 4333 मतों से हराया। मानसिंह को 23,093 और यज्ञदत्त को 18,760 मत मिले। वहीं, मेरठ स्नातक सीट भाजपा के डॉ. दिनेश गोयल ने जीत ली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमसिंह पुंडीर को 28,769 मतों से पराजित किया।

छह में से तीन सीटें जीतकर भाजपा ने रचा इतिहास
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की छह में से तीन सीटें जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। पहला मौका है जब शिक्षक क्षेत्र की सीट से भाजपा उम्मीदवार उच्च सदन में पहुंचेंगे। भाजपा ने शिक्षक क्षेत्र की चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से तीन पर उसे जीत मिली है। एक सीट सपा के खाते में आई है जबकि एक सीट पर शर्मा गुट व एक पर निर्दलीय का कब्जा रहा। उधर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों के चुनाव में सपा ने भाजपा से इलाहाबाद-झांसी सीट छीन ली है। इस सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने चार बार से लगातार चुनाव जीत रहे भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को हरा दिया।


शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों पर करीब 30 घंटे से अधिक चली मतगणना के बाद शुक्रवार को नतीजे घोषित कर दिए गए। शिक्षक खंड लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी, बरेली-मुरादाबाद खंड में भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और मेरठ खंड में भाजपा के श्रीचंद्र शर्मा विजयी हुए। वहीं गोरखपुर-फैजाबाद खंड में शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी चुनाव जीते हैं। वाराणसी खंड में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते हैं। आगरा खंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी हुए हैं, अग्रवाल वित्तविहीन शिक्षक महासंघ से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed