{"_id":"611bcb7622749d6ad21ade77","slug":"video-viral-the-young-man-who-was-stealing-morang-was-beaten-up-by-tying-him-to-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल : मोरंग चोरी कर रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल : मोरंग चोरी कर रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
Tue, 17 Aug 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:15 PM IST
सार
वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची पुलिस चोर व मारपीट करने वाले लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने घायल चोर का इलाज कराकर चोर और व्यवसायी दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसौधा में थाना पूराकलंदर क्षेत्र के जीवपुर मोड़ के पास मोरंग चोरी करने एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ में बांधकर जमकर पीटा गया। इसका वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची पुलिस चोर व मारपीट करने वाले लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने घायल चोर का इलाज कराकर चोर और व्यवसायी दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि अयोध्या -प्रयागराज हाइवे पर भरतकुंड के जीवपुर मोड़ के पास श्याम सुंदर मौर्य की मोरंग की दुकान है। सोमवार देर रात चोरी से टैंपो पर मोरंग लादते श्याम सुंदर ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया। मंगलवार सुबह घायल टैंपो चालक धीरेंद्र प्रताप निवासी मीरा मानिकपुर थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर का प्राथमिक उपचार कराकर चालान कर दिया तथा बिना सूचना दिये टैंपो चालक की पिटाई करने के आरोप में मोरंग व्यवसायी श्याम सुंदर मौर्य सहित तीन का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। टैंपो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन