{"_id":"5bce15e4bdec22695d35f999","slug":"video-viral-of-anti-national-sloganeering-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल, पुलिस पीएसी की बढ़ी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल, पुलिस पीएसी की बढ़ी गश्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाए। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस और पीएसी की गश्त बढ़ा दी गई है। नारे लगाने वालों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
महसी तहसील अंतर्गत बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार और अमवा तेतारपुर में बीते शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस मामले में 569 लोगों पर केस दर्ज हुए हैं। अधिकारी लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस और पीएसी तैनात है। इस बीच शनिवार को हुए उपद्रव में देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तेज आवाजें आ रही हैं। वीडियो के खैरा बाजार बवाल से संबंधित होने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। कुछ टीवी चैनलों पर भी यह वीडियो दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि घटना से संबंधित सभी मामलों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस फोर्स निरंतर गश्त कर रही है। वीडियो वायरल करने वाले अमन-चैन प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।