फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video of MLC dancing in bar goes viral.

डांस करते वीडियो वायरल होने से परेशान हुए एमएलसी, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की शिकायत

Thu, 01 Aug 2019 09:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Video of MLC dancing in bar goes viral.
- फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर थाइलैंड के एक बीयर बार का कथित वीडियो वायरल होने पर गुरुवार को एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने सफाई दी और कहा कि इसके जरिए उनके चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है। एमएलसी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच करके सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


जिला पंचायत हाल में मीडिया से बातचीत में एमएलसी ने कहा कि थाईलैंड के बीयर बार का एक कथित वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें मुझे नाचते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो पूरी तरह से फेक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायबरेली जिले में ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो राजनीतिक विद्वेष के कारण आए दिन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर मेरा और पार्टी का नाम खराब कर रहा है। मेरे विरुद्ध किए जा रहे इस दुष्प्रचार में एक पूर्व विधायक का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि वह 15 साल से विदेश यात्रा पर ही नहीं गये हैं। इस बात का गवाह मेरा पासपोर्ट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रची जा रही बदनाम करने की साजिश

उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने हमीरपुर के एक कोर्ट से 25 करोड़ रुपये के चेक बाउंस होने की कूटरचित नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। यही नहीं एक विधायक पर भी हमले के मामले को तूल देकर मेरी व पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई लेकिन जांच में यह मामला झूठा पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, जिसमें उनको मंत्री बनाया जा सकता है। इसलिए उनको बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed