{"_id":"6154b7118ebc3e4afd40b622","slug":"video-of-illegal-recvery-of-vaccination-viral-lko-city-news-lko5978676162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए हो रही वसूली, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए हो रही वसूली, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज सीएचसी पर स्टाफ की मिलीभगत से दलालों का गैंग वैक्सीनेशन के लिए लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। बुधवार को अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद इसका भंडाफोड़ हो गया।
सीएचसी प्रशासन जांच के बहाने दिनभर मामले को टालने की कोशिश करता रहा। सीएमओ की सख्ती के बाद देर शाम एफआईआर कराई गई।
मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए इन दिनों सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। स्टाफ के कुछ लोगों की मिलीभगत से दलालों के गैंग ने 200 रुपये की अवैध वसूली कर आसानी से वैक्सीनेशन कराने का धंधा शुरू कर रखा है।
बुधवार को कुछ जागरूक लोगों ने अवैध वसूली का वीडियो बनाकर इसका भंडाफोड़ कर दिया। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल की सख्ती के बाद देरशाम सीएचसी अधीक्षिका डॉ. ज्योति कामले ने नर्सिंग अर्दली इकबाल अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
भीड़ करती रही इंतजार, 200 रुपये में झटपट लगा टीका
दादा सफेद कलर की शर्ट में आ रहे हैं इन्हें फौरन लगवा दो। सीएचसी में इमरजेंसी गेट के पास मिले शख्स ने जैसे ही कॉल कर 200 रुपये चुकाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। लाइन में लगे महिला-पुरुषों को पीछे छोड़कर उक्त व्यक्ति को तत्काल प्रवेश दे दिया गया। कुछ पल में ही रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। बाहर आकर उक्त व्यक्ति ने 200 रुपये देकर अपने एक अन्य साथी को भी बेहद आसानी से वैक्सीन लगवा दी।
लीपापोती में जुटा सीएचसी प्रशासन
वैक्सीनेशन के लिए अवैध वसूली की शिकायत बुधवार दोपहर ही सीएचसी प्रशासन से की गई। अधिकारियों को अवैध वसूली का वीडियो भी दिखाया गया। लेकिन सीएचसी अधिकारी मामले में लीपापोती करते रहे। वीडियो सीएमओ के पास पहुंचा तो उनके आदेश पर देरशाम एफआईआर के लिए तहरीर दी गई। यहां भी सीएचसी प्रशासन ने वीडियो में नजर आ रहे गैंग पर कार्रवाई के बजाए इकलौते स्टाफ के विरुद्ध ही एफआईआर कराकर पल्ला झाड़ लिया।