फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video of elderly man bleeding at KGMU goes viral

Lucknow News: केजीएमयू में बुजुर्ग का खून बहता वीडियो वायरल

Thu, 19 Mar 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Video of elderly man bleeding at KGMU goes viral
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक बुजुर्ग मरीज का खून बहता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में अस्पताल स्टाफ के बजाय तीमारदार बुजुर्ग का खून साफ कर रही हैं। इस मामले में केजीएमयू प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो गांधी वार्ड का है और बुजुर्ग गोंडा निवासी गंगा प्रसाद हैं। उन्हें दिल और सांस संबंधी समस्या के बाद भर्ती किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि पेशाब के लिए डाले गए कैथेटर से नस में घाव हो गया था। यह वीडियो 13 मार्च का है। बुजुर्ग के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इसे वायरल किया गया है। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन केजीएमयू प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि खून बहने के बाद तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया और किसी स्टाफ को नजदीक नहीं जाने दिया। गार्ड की सहायता से उन्हें हटाया गया और फिर इलाज किया गया। बुजुर्ग डिस्चार्ज हो चुके हैं। विभागाध्यक्ष ने नर्सिंग स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच शुरू की है। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed