{"_id":"5f77635ab7103174ac400acf","slug":"victim-who-accused-former-minister-gayatri-prajapati-of-rape-gave-another-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दिया एक और तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दिया एक और तहरीर
Fri, 02 Oct 2020 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कुछ दिन पहले गाजीपुर थाने में एक तहरीर दी। जिसमें पूर्व के सहयोगी बृजभवन चौबे सहित चार लोगों पर होटल में बंधक बनाने, मारपीट करने व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाने की पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
चित्रकूट की रहने वाली महिला ने गाजीपुर थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि जून 2019 में उसे बृजभवन चौबे, सुनील कुमार मिश्रा उर्फ सोनू, राम सिंह व उसके सहयोगी वकील के कहने मिलने घर गये थे। वहां से लखनऊ आने को कहा। सभी लोग मुझे लेकर नये हाईकोर्ट के सामने स्थित एक होटल में लेकर गये। जहां कमरा नंबर 203 में ठहराया। वहीं सुरक्षाकर्मियों के लिए कमरा नंबर 204 बुक किया था। जिसका सारा खर्च उन्हीं लोगों ने दिया था। वहां बृज भवन चौबे, सुनील मिश्र उर्फ सोनू व दो तीन लोग पहुंचे। कमरे में बंधक बनाकर मारापीटा। धमकी दी कि राम सिंह के खिलाफ महिला आयोग में जो शिकायत किया है। उसे वापस ले लो। उसमें बयान देने नहीं जाना है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उसके साथ बदसलूकी की गई। पिटाई करने के बाद सभी चले गये। इसके बाद चीख पुकार सुनकर सुरक्षाकर्मी कमरे में दाखिल हुए। वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस घर चली गई। घटना के बारे में कुछ लोगों को बताया। सभी लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा। गाजीपुर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दोबारा सितंबर महीने में तहरीर थाने में दिया। जिसकी प्रतिलिपि डीजीपी, पुलिस आयुक्त सहित कई अधिकारियों को दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच की गई लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, गोमतीनगर विस्तार व गाजीपुर थाने में पूर्व मंत्री व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के मुुताबिक मुकदमें से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वादी का बयान दर्ज करा लिया गया है। बैंक, रजिस्ट्री कार्यालय व अन्य दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में दाखिल कर देगी।