फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vice president will inaugurate the up diwas sang mahotsav

उपराष्ट्रपति 24 को करेंगे यूपी दिवस संग महोत्सव का शुभारंभ

Tue, 16 Jan 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
vice president will inaugurate the up diwas sang mahotsav
वैंकेया नायडू

अवध शिल्प ग्राम में आयोजित पहले यूपी दिवस समारोह के साथ लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन करने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू 24 जनवरी को राजधानी आएंगे। सुबह 10.35 बजे उनका विशेष विमान अमौसी पर उतरेगा।

विज्ञापन


यहां से काफिला शहीद पथ के समीप स्थित अवध शिल्प ग्राम पहुंचेगा, जहां वे मुख्यमंत्री व राज्यपाल की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल होंगे। डेढ़ बजे तक यहां रहने के बाद उपराष्ट्रपति सीएम आवास पर आयोजित भोज में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कुछ विशिष्टजनों से मुलाकात कर नायडू शाम 3.30 बजे दिल्ली के लिए एयरपोर्ट की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकाल व ट्रांसगोमती अनिल कुमार ने बताया कि उपराष्ट्रपति कार्यालय से कार्यक्रम की मंजूरी के बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टीम सुरक्षा इंतजाम में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें परखने को डीएम कौशल राज शर्मा 20 जनवरी को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त बैठक करेंगे। उपराष्ट्रपति प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व सहायता राशि के चेक बांट सकते हैं।

तैयारियां शुरू, बनने लगा पंडाल

महोत्सव समिति ने लखनऊ महोत्सव की तैयारियों को आकार देना शुरू कर दिया है। आयोजन स्थल के आस-पास की जमीन के समतलीकरण के बाद सोमवार से मुख्य सांस्कृतिक पंडाल संग स्टॉल से जुड़े निर्माण कार्य शुरू हो गए। 20 जनवरी तक पंडाल, पेयजल समेत चिह्नित कार्य पूरे कराने का लक्ष्य प्रशासन ने रखा है। मुख्य पंडाल के साथ प्रवेश द्वार के पास बच्चों के फन जोन में झूले लगाने का काम बुधवार से टेंडर बाद चुनी फर्म को शुरू कराने का निर्देश दिया है।

फर्नीचर, दीवान के खरीदारों को निराशा

महोत्सव में अलग पहचान बनाने वाले सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर इस बार न के बराबर दिखेंगे। महोत्सव स्थल पर जगह की कमी को देखते हुए प्रशासन इस बार फर्नीचर बिक्री के लिए सहारनपुर के कारोबारियों को जगह आवंटित नहीं करेगा। एक जिला एक स्टॉल की तर्ज पर सहारनपुर के हस्तशिल्प से जुड़े फर्नीचर कारोबारियों को शिल्प ग्राम में निश्चित जगह ही मिलेगी। 

यूपी दिवस पर 110 लाभार्थियों को मुद्रा ऋण की सौगात

24 जनवरी से प्रथम यूपी दिवस के दौरान राजधानी के आठ ब्लाक क्षेत्र के 110 चयनित लाभार्थियों को सरकार की मुद्रा ऋण योजना के तहत 10 लाख तक की लोन राशि का वितरण होगा। उन लाभार्थियों के प्रोजेक्ट को चुना गया जो खुद के साथ गांव के अन्य लोगों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगे। चेक का वितरण उपराष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed