{"_id":"6257cf262ab9d2637a377145","slug":"vice-president-venkaiya-naidu-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय दौरा: लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय दौरा: लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Thu, 14 Apr 2022 07:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:12 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। उनके सम्मान में राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का स्वागत करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने उनके सम्मान में राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया है।
विज्ञापन
रात्रिभोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित सरकार के सभी मंत्री भी शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति अगले दिन 15 अप्रैल की सुबह रामलला के दर्शन के लिए रेल मार्ग से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। उसी दिन शाम को अयोध्या से वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 16 अप्रैल की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करेंगे और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे। दोपहर बाद उपराष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन