फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Veteran Bhuvneshwar Kumar handed the reins of Lucknow Falcons.

Lucknow News: अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को लखनऊ फाॅल्कंस की कमान

Sun, 26 Jul 2026 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Veteran Bhuvneshwar Kumar handed the reins of Lucknow Falcons.
लखनऊ। आईपीएल चैंपियन आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फॉल्कंस की कमान संभालेंगे। आगरा में शुक्रवार को आयोजित ऑक्शन के बाद टीम प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों इकाना स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद 70 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जुलाई अंत में इनके बीच ट्रायल मुकाबले आयोजित करवाकर सात खिलाड़ियों का चयन लखनऊ फॉल्कंस टीम में किया जाएगा। इसके बाद इकाना स्टेडियम में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में टीम प्रबंधन ने छह खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिकेय सिंह (लखनऊ), बल्लेबाज समीर चौधरी (मेरठ), यशु प्रधान (मेरठ), सुधांशु सोनकर (रायबरेली) तेज गेंदबाज किशन कुमार सरोज (प्रतापगढ़), रोहित द्विवेदी (लखनऊ) शामिल रहे। लखनऊ फॉल्कंस टीम के मालिक ऋत्विक सिन्हा ने बताया कि टीम पूरी तरह संतुलित है और लीग में अपना पहला खिताब जीतने का भरसक प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed