{"_id":"696bf9a6f5ecc055a0087baf","slug":"vehicles-stuck-in-the-jam-were-seen-crawling-lucknow-news-c-13-knp1002-1564138-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाम में फंसे वाहन रेंगते नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाम में फंसे वाहन रेंगते नजर आए
Sun, 18 Jan 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कल्ली से लेकर तेलीबाग चौराहे तक लगे जाम में फंसे वाहन।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद कल्ली से लेकर तेलीबाग चौराहे तक जाम के दौरान वाहन रेंगते नजर आए। तेलीबाग बाजार से कल्ली तक तीन से चार किलोमीटर की दूरी पार करने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
कल्ली बाजार, एसजीपीजीआई मुख्य गेट, वृंदावन गेट, उतरेठिया चौराहा और इसके बाद तेलीबाग चौराहे पर जाम की समस्या रोजाना बनी रहती है। इलाहाबाद से तेज गति से आ रहे वाहनों की स्पीड कल्ली पहुंचते ही थम जाती है। 10 मिनट का रास्ता एक से डेढ़ घंटे में लोग पार कर पाते हैं। शनिवार को हालात और खराब हो गए। जाम के कारण लोगों को पैदल निकलना कठिन हो रहा था। बसों में जो लोग बैठे थे, उन्हें जाम से निकलने में लंबा समय लग गया।