फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vehicle picking crains are braking traffic rule in lucknow

लखनऊ में क्रेनों की दादागीरी जारी, कहीं से भी गाड़ियां उठाकर सड़कों पर दौड़ती हैं रॉन्ग साइड

Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
vehicle picking crains are braking traffic rule in lucknow
लखनऊ। अनुबंध केतहत नो-पार्किंग से गाड़ियां उठाने का संचालन नगर निगम के यातायात बूथ से ही किया जाएगा। इसके बाद भी ठेकेदार ने नए बूथ बनाए हैं। नए बूथ लालबाग और नेशनल कॉलेज के पास बनाए गए हैं, जहां पर नो-पार्किंग से उठाई जाने वाली गाड़ियां रखी जाती हैं। पहले इस एरिया में सिर्फ कसमंडा हाउस के पास ही बूथ पर सभी गाड़ियां आती थीं।
विज्ञापन

इस साल नगर निगम ने फरवरी में क्रेन ठेकेदार को नो-पार्किंग से गाड़ी उठाने का ठेका दिया। उस समय शहर में नगर निगम के महज पांच ही क्रेन बूथ थे, जिनके आसपास के क्षेत्र से ही गाड़ियां उठाई जाती थीं। उनमें हजरतगंज कसमंडा हाउस के सामने, चारबाग, गोमती नगर में समतामूलक और महानगर थाना प्रमुख हैं, लेकिन जब से ठेका हुआ है यह संख्या बढ़ गई है। ठेकेदार ने अपने हिसाब से नए बूथ बना दिए। उनमें सहारागंज के निकट नेशनल कॉलेज वाली रोड पर, लालबाग, गाजीपुर थाना, गोमती नगर थाना, अलीगंज थाना, आलमबाग नहर के पास आदि प्रमुख हैं। इसका मकसद अधिक गाड़ियां उठाकर ज्यादा से ज्यादा कमाई करना। यह तब है जबकि अनुबंध में साफ लिखा है कि ठेकेदार नगर निगम बूथों से क्रेेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

खुद नियम तोड़ रहीं, दूसरों पर कार्रवाई
नो-पार्किंग से गाड़ी उठाने वाली क्रेन खुद यातायात नियमों को तोड़ रांग साइड में दौड़ रही है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी गोमती नगर और इंदिरा नगर क्षेत्र में ठेकेदार की क्रेने रांग साइड दौड़ती दिखी। विभूति खंड में दोपहर को क्रेन गाड़ी उठाने रॉन्ग साइड गई और वापस रॉन्ग साइड आई। गोमती नगर से पॅालीटेक्निक चौराहे की ओर भी एक क्रेन रॉन्ग साइड गाड़ी लेकर आई। इसी तरह पॉलीटेक्निक चौराहे से चिनहट की ओर भी क्रेन रॉन्ग साइड गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed