फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vehical thieves gang arrested in lucknow.

लखनऊ: अमीनाबाद पुलिस ने सौ से ज्यादा वाहन चुराने वाला गिरोह दबोचा, दर्ज हैं 35 से ज्यादा मुकदमे

Sun, 27 Jun 2021 03:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 03:22 PM IST
सार

अमीनाबाद पुलिस ने 100 से ज्यादा वाहन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। तीनों ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन से चार दिनों में चार वाहन चुराए हैं जिन्हें रेलवे स्टेशन व बस अड्डे की पार्किंग में खड़ा किया है।

विज्ञापन
vehical thieves gang arrested in lucknow.
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीनाबाद पुलिस ने 100 से ज्यादा वाहन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। तीनों के पास से चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में शातिर चोर मंगलेश गोस्वामी उर्फ रंजीत कुमार भी शामिल है जिस पर अब तक 35 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, अमीनाबाद की प्रताप मार्केट इलाके से कुछ दिन पहले देर रात एक दोपहिया वाहन चोरी हुआ था। इसके बाद से चोर की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार देर रात एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जिस पर तीनों सवार थे, वह चोरी की बाइक थी और बाइक चला रहा बदमाश मंगलेश करीब 20 दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में जेल से छूट कर आया है। तीनों ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन से चार दिनों में चार वाहन चुराए हैं जिन्हें रेलवे स्टेशन व बस अड्डे की पार्किंग में खड़ा किया है। इसके बाद पुलिस ने चारों वाहन बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलेश दो पहिया और चार पहिया वाहनों का शातिर चोर है। मंगलेश इससे पहले बलरामपुर, सीतापुर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में वाहन चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर राजधानी में ही गाजीपुर, गोमतीनगर, अमीनाबाद, महानगर समेत अन्य थानों में 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

मूल रूप से मंगलेश ठाकुरगंज का निवासी है तो वहीं दो अन्य पकड़े गए बदमाश शादिक खान और मो. अतीक मड़ियांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए पुलिस तीनों की रिमांड पर लेगी। वहीं मंगलेश के गैंग में और कितने लोग शामिल हैं, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

मास्टर चाबी से खोलते थे वाहनों के लॉक

अमीनाबाद थाना प्रभारी आलोक राय के मुताबिक, पूछताछ में मंगलेश ने बताया कि वह वाहनों की चोरी के लिए मास्टर चाबी का प्रयोग करता था। इलाके में टहलते थे और जहां सन्नाटे में कोई वाहन खड़ा देखते थे, उसे चुरा लेते थे। फिर उसे रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की पार्किंग में खड़ा कर देते थे। कुछ दिनों बाद उसे बेच देते थे।

थाना प्रभारी के अनुसार, मंगलेश ने अब तक करीब 40 से 45 चार पहिया वाहन तो वहीं 80 से 90 दोपहिया वाहनों को चुराया है। वहीं एडीसीपी के मुताबिक, साल 2019 में मंगलेश ने महानगर इलाके से कार बाजार से एक साथ आठ चार पहिया वाहन को चुराया था।

इसके बाद मंगलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तभी मंगलेश पर गैंगस्टर भी लगाया गया था जिसकी कार्रवाई चल रही है। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed