फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Various programs will be organised to mark the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel in UP.

UP: सरदार पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी बोले- वो अखंड भारत के शिल्पी थे

Sun, 12 Oct 2025 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Oct 2025 03:46 PM IST
सार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह अखंड भारत के शिल्पी थे।

विज्ञापन
Various programs will be organised to mark the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel in UP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए योगी सरकार तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि अखंड भारत के शिल्पी थे। आज हमें जैसा भारत नजर आता है वो सरदार पटेल के कारण ही है। 31 अक्तूबर को उनकी जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। सरकार और भारतीय जनता पार्टी मिलकर इसे भव्य-दिव्य बनाएगी। वहीं 31 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच सरदार @150 यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा। इसका हिस्सा प्रदेश के हर जनपद के खिलाड़ी, कलाकार समेत पांच-पांच युवा बनेंगे।
विज्ञापन


ये सभी युवा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म भूमि से लेकर केवड़िया गुजरात तक की 150 किलोमीटर की यात्रा से जुड़ेंगे। इन सभी को चार प्रमुख केंद्र होते हुए सरदार साहब की पावन जन्मभूमि तक बस द्वारा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यहां से सभी 150 किलोमीटर की पद यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय पद यात्रा में सरदार साहब की जन्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक की यात्रा गुजरात में आयोजित होगी। यह राष्ट्रीय पद यात्रा होगी, जिसमें हजारों युवा अभियान का हिस्सा बनेंगे। सभी युवा जन जागरण अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी। 

स्थानीय स्तर पर आयोजित किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश की हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी, जो सभी विधानसभा से होकर गुजरेगी। पदयात्रा से पहले स्थानीय स्तर पर आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसमें भारत की एकता और अखंडता में सरदार साहब के योगदान पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि होंगे।

इसके अलावा युवाओं के लिए नशा मुक्त भारत शपथ ग्रहण कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल अभियान का आयोजन होगा। योग और स्वास्थ्य से संबंधित शिविर भी लगेगा। पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा पद यात्रा के दौरान स्थानीय कमेटियों, विभिन्न समाजसेवी संगठनों, सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सरदार साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण-श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed