फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varanasi victorious in Rollball Championship

Lucknow News: रोलबॉल चैंपियनशिप में वाराणसी विजयी

Sun, 23 Aug 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Varanasi victorious in Rollball Championship
लखनऊ। चौक स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोलबॉल चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में वाराणसी ने आगरा को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आगरा को रजत और लखनऊ को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग का फाइनल मेरठ और आगरा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेरठ ने आगरा को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आगरा को रजत पदक मिला। उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष रविंद्र कपिल ने बताया कि चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर अगले माह होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed