फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vande Bharat train will run from Patna to Lucknow, trial completed.

Vande Bharat: पटना से लखनऊ पहुंची वंदे भारत, 12 मार्च को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, सप्ताह में छह दिन चलेगी

Fri, 08 Mar 2024 05:00 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

लखनऊ से पटना के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुक्रवार को पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 12 मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
Vande Bharat train will run from Patna to Lucknow, trial completed.
लखनऊ पहुंची वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पटना से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुक्रवार को हो गया। ट्रेन तय समय से पंद्रह मिनट पहले ही चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद नियमित रूप से संचालन होगा।

विज्ञापन


सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक तैयार हैं। एक के बाद एक ट्रेन पटरी पर उतारी जा रही हैं। गोरखपुर से लखनऊ के बीच वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस पहले पटरी पर उतारी गई। इसके बाद जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ तो अयोध्या से आनंदविहार वाया लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई। इसी क्रम में अब लखनऊ से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी में छड़ी घुमाने के लिए राजभर को करनी पड़ेगी मशक्कत, उप चुनाव में वोट ट्रांसफर कराने में नहीं हुए थे कामयाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिलेंडर के दाम घटाने का सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले- मातृशक्ति को धुएं से मिलेगी मुक्ति




यह ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे जोन को मिली है, जो पटना से शुरू होकर लखनऊ आएगी। शुक्रवार को इसका ट्रायल रन किया गया। ट्रेन पटना स्टेशन से सुबह 6.05 बजे रवाना हुई। इसके बाद दानापुर, आरा, बक्सर दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, वाराणसी और अयोध्या होते हुए दोपहर 2.30 बजे ही चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

ट्रेन को तय समय 2.45 बजे पहुंचना था पर पंद्रह मिनट पहले ही चारबाग के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गई। लखनऊ से पटना के बीच की दूरी यह एसी चेयरकार ट्रेन 8.40 घंटे में पूरी कर लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। ट्रेन को हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा।

देहरादून, मेरठ के लिए भी चलेगी वंदे भारत
पटना के लिए वंदे भारत शुरू होने के बाद रेलवे प्रशासन का फोकस लखनऊ से देहरादून व मेरठ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू करने का है। इसे लेकर तैयारियां हो रही हैं। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, गोमती नगर स्टेशन से पुरी, कटरा व मुम्बई के लिए नई ट्रेनें भी चलाई जाएंगी जिससे लखनऊ से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed