फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Van will reach your home for corona testing

कोरोना जांच के लिए आपके द्वार पहुंचेगी टेस्टिंग वैन

Thu, 20 May 2021 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Van will reach your home for corona testing
कोरोना की जांच के लिए अब शुक्रवार से टेस्टिंग वैन आपके द्वार पहुंचेगी। राजधानी में जांच का दायरा बढ़ाने के लिए डीएम ने कोविड टेस्टिंग वैन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जांच करने वाली 11 मोबाइल वैन में सात प्राइवेट व चार सरकारी होंगी। बुधवार को इस संबंध में स्मार्ट सिटी सभागार में अभिषेक प्रकाश ने लैब के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी ली।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि टेस्टिंग बढ़ाने, लोगों को आसानी से टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने और समय से जांच का परिणाम पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लाइफ केयर, पालीवाल, अमा डाइग्नोस्टिक, समभावी डाइग्नोस्टिक, आरएमएल, चरक व चंदन डाइग्नोस्टिक 21 मई से एक-एक वैन चलाएंगे। वहीं, जिला प्रशासन चार वैन चलाएगा।
सही मोबाइल नंबर, पता करें दर्ज
अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान कुछ रोगियों का मोबाइल नंबर व सही नाम-पता नहीं दर्ज हो रहा है। इससे मामलों का पता लगाने में समस्या आती है। इन लैब को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभी का नाम-पता सही से दर्ज करें।

रिपीट सैंपलिंग की संख्या पता चले
डीएम ने बताया कि कुछ लोग अलग-अलग मोबाइल नंबर देकर बार-बार टेस्ट करा रहे हैं। इससे पोर्टल पर कोविड रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए सभी लैब को अपने यहां डिस्क्लेमर लगाने के निर्देश दिए हैं। यदि रोगी पहले टेस्ट करा चुका है तो उसे अपनी केस आईडी या मोबाइल नंबर के आधार पर फीडिंग करानी होगी। सभी लैब निगेटिव और पॉजिटिव टेस्ट रिजल्ट को उसी दिन पोर्टल पर अपडेट कराएंगे। वहीं, तय दरों से अधिक टेस्टिंग फीस लेने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed