{"_id":"6a63d5c6d922f8e3660037a4","slug":"van-driver-arrested-for-molesting-two-girls-lucknow-news-c-13-lko1070-1842979-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वैन चालक ने दो बच्चियों से की छेड़छाड़, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वैन चालक ने दो बच्चियों से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में रहने वाली सात-सात वर्ष की दो बच्चियों से वैन चालक मड़ियांव के अल्लूनगर डिगुरिया का इम्तियाज छेड़छाड़ कर रहा था। एक बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को इसके बारे में बताया, जिससे आरोपी की करतूत का पता चला। मड़ियांव पुलिस ने एक बच्ची के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पॉश कॉलोनी निवासी बच्ची प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा है। निजी वैन चालक इम्तियाज अली उसे स्कूल से लाता व छोड़ता है। कुछ दिनों से बच्ची गुमसुम थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उससे बातचीत की तो मासूम ने बताया कि वैन वाले अंकल उसके साथ बैड टच करते हैं। यह सुनकर घरवालों ने उसी वैन से जाने वाले दूसरी बच्ची व उसके परिजनों से बातचीत की। उस बच्ची ने भी बताया कि इम्तियाज ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद एक बच्ची के पिता ने तुरंत मड़ियांव पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फिलहाल शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। जांच चल रही है।
केस के विवेचक दरोगा राजदीप चौधरी ने बताया कि जांच में पता चला है कि इम्तियाज चार साल से वैन चला रहा है। दोनों बच्चियों को वह छह माह से स्कूल ले जा रहा है। उसका आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। इम्तियाज ने आरोपों को गलत बताया है।