{"_id":"6a6f9a1ccdd55d6d090f35d1","slug":"vaishnavi-clinches-double-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1858051-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वैष्णवी ने दोहरा खिताब कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वैष्णवी ने दोहरा खिताब कब्जाया
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित पिकल डोम में आयोजित द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। चैंपियनशिप में वैष्णवी लोधी ने महिला एकल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की, जबकि पुरुष एकल वर्ग में माधव विजेता बने।
महिला एकल फाइनल में वैष्णवी लोधी ने जाह्नवी द्विवेदी को 15-0 और मिश्रित युगल फाइनल में वैष्णवी लोधी व रौनक छाबड़ा की जोड़ी ने निखिल सिंह व जाह्नवी द्विवेदी को 15-3 से पराजित किया। पुरुष एकल के रोमांचक फाइनल में माधव ने पार्थ को 17-15 से हराकर खिताब जीता।
समापन पर मुख्य अतिथि विराज सागर दास (अध्यक्ष, यूपी पिकलबॉल एसोसिएशन) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि अवनीश सिंह (सदस्य, विधान परिषद), अरविंद शर्मा (सचिव, यूपी पिकलबॉल एसोसिएशन) और लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव आनंद किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।