{"_id":"71c1c28f3f954cb836117ba53061abb1","slug":"vahan-4-software-will-give-information-about-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नंबर पर करें एसएमएस और जानें, कौन है वाहन का मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नंबर पर करें एसएमएस और जानें, कौन है वाहन का मालिक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब परिवहन विभाग के मोबाइल नंबर 7738299899 पर महज एक एसएमएस कर किसी भी वाहन के मालिक का नाम पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
यही नहीं, वाहन के लिए किस बैंक ने फाइनेंस किया है, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने शुक्रवार को बताया कि जनता की सुविधा के लिए वाहन-4 सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। इसका सीधा कनेक्शन परिवहन मंत्रालय के वाहन के नेशनल रजिस्टर से होगा। इस सुविधा का ट्रायल शुरू हो चुका है। जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी।
मैसेज बॉक्स में VAHAN लिखकर स्पेस दें। फिर वाहन नंबर सीरीज कैपिटल लेटर में लिखकर दिए गए मोबाइल नंबर पर भेज दें। इसके तत्काल बाद वाहन के मालिक व रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी का एसएमएस मिल जाएगा।
विज्ञापन