{"_id":"60fc3677aa343c646f3c67c8","slug":"vaccination-of-more-than-10-lakh-six-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 10 लाख छह हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 10 लाख छह हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण
Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
सार
प्रदेश में एक बार फिर टीकाकरण में रिकॉर्ड बन गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 10 लाख छह हजार 68 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रदेश में एक बार फिर टीकाकरण में रिकॉर्ड बन गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 10 लाख छह हजार 68 लोगों का टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है। टीके की पर्याप्त उपलब्धता होने पर इसकी संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। जबकि शनिवार को इसकी संख्या में गिरावट हुई। इस दिन शाम करीब आठ बजे तक पांच लाख 31 हजार नौ सौ तीन लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक चार करोड़ 38 लाख 22 हजार 201 से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमे तीन करोड़ 67 लाक 18 हजार 96 को पहली डोज एवं 71 लाख चार हजार 105 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन