फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vaccination of adolescents of 15 to 18 years in up from sunday 1.40 lakh adolescents will be vaccinated

यूपी: 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण कल से, 1.40 लाख किशोरों का होगा टीकाकरण

Sun, 02 Jan 2022 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 01:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का पंजीकरण करके उन्हें सुरक्षा कवच सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
vaccination of adolescents of 15 to 18 years in up from sunday 1.40 lakh adolescents will be vaccinated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से होगा। इसके लिए पंजीयन शुरू हो गया है। करीब 1.40 करोड़ किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का पंजीकरण करके उन्हें सुरक्षा कवच सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर को देखते हुए टीकाकरण की गति भी बढ़ा दी गई है। अभी तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था, लेकिन अब 15 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण भी शुरू किया गया है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण केंद्रों पर जाना होगा।
विज्ञापन


वहीं, बीमारी से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को प्रीकॉशन डोज देने की शुरुआत 10 जनवरी से होगी। इन सभी को भी कोविन पोर्टल पर पूर्व में हुए पंजीकरण के आधार पर प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। चुनाव ड्यूटी में शामिल होने वाले कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ
प्रदेश में शनिवार को 6.17 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब कुल टीकाकरण 20.21 करोड़  से अधिक हो गया है। इसमें पहली डोज वालों की संख्या 12.83 करोड़ व दोनों डोज लेने वालों की संख्या 7.38 करोड़ से अधिक हो गई है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 87 फीसदी को पहली और 49.80 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed