फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination of 50 above people in march

मार्च में शुरू होगा 50 पार वालों का टीकाकरण, अगले सप्ताह तक जारी हो सकता है पंजीकरण का लिंक

Wed, 24 Feb 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 50 above people in march
राजधानी में 50 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण अगले चरण में किया जाएगा। मार्च में इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। अगले सप्ताह तक पंजीकरण के लिंक जारी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने करीब सात लाख 41 हजार 836 लोगों के टीकाकरण की रणनीति बनाई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 50 पार वालों के पंजीयन से लेकर टीकाकरण तक की घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए शासन की ओर से लिंक जारी किया जाएगा। संबंधित लिंक व पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। यह पंजीकरण अपने मोबाइल अथवा जन सुविधा केंद्रों पर जाकर किया जा सकेगा। पंजीकरण के बाद उनका नाम कोविन पोर्टल पर पहुंच जाएगा। फिर उसी हिसाब से टीकाकरण की तिथि और अस्पताल का नाम अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजीयन में ये जानकारी देनी होगी
एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पंजीयन के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र देना होगा। इसमें वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड देना होगा। टीकाकरण के लिए करीब 292 अस्पतालों में 402 बूथ बनाने की तैयारी है। इनमें नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 52 हेल्थ पोस्ट सेंटर, नौ अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 110 वार्ड हैं। प्रयास होगा कि संबंधित वार्ड के आसपास के अस्पताल में टीका के लिए जाना पड़ेगा। यह अभियान करीब 15 दिन नियमित चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed