फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination crosses 14 crores in UP: CM orders, establish vaccination centers in schools and colleges, fast vaccination in villages

यूपी में टीकाकरण 14 करोड़ पार : सीएम ने दिए आदेश, स्कूल और कॉलेज में भी वैक्सीनेशन सेंटर करें स्थापित

Mon, 15 Nov 2021 10:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Nov 2021 10:29 AM IST
सार

48 ज़िलों में रविवार को एक भी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई, जबकि 15 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 1,58,411 सैम्पल की जांच में कुल 12 संक्रमण के नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
Vaccination crosses 14 crores in UP: CM orders, establish vaccination centers in schools and colleges, fast vaccination in villages
कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती।

विस्तार

उत्तर प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों के मुकाबले अब तक सबसे अधिक टीकाकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक यूपी में 14 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें पहली डोज 10 करोड़ 18 लाख और दूसरी डोज 03 करोड़ 82 लाख दूसरी डोज दी जा चुकी है। देश में दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला राज्य यूपी है।

विज्ञापन


दूसरे देशों में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रदेशवासियों को टीका कवच देने के लिए संकल्पित प्रदेश सरकार जल्द से जल्द लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया को एक बार फिर से रफ्तार देने जा रही है। सीएम ने रविवार को आला अधिकारियों को गांवों में वैक्सीनेशन को तेज करने के साथ गांवों में शिफ्ट वाइस वैक्सीनेशन के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ उन्होंने बैठक में आदेश दिए कि स्कूल और कॉलेज में भी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कर अभियान को तेज किया जाए।
विज्ञापन


एक्टिव केस की संख्या 99
प्रदेश के 48 ज़िलों में रविवार को एक भी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई, जबकि 15 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 1,58,411 सैम्पल की जांच में कुल 12 संक्रमण के नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में तीन संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 99 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed