फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vacant seats at iti lucknow.

ITI: एक सीट पर 12 दावेदार, फिर भी सीटें खाली

Wed, 08 Oct 2014 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
vacant seats at iti lucknow.

हर साल की तरह इस साल भी आईटीआई में दाखिला लेने के बाद करीब 30 प्रतिशत अभ्यर्थी फीस जमा करने के बाद से गायब चल रहे हैं। राजकीय आईटीआई में इस समय 61,069 सीटें हैं।

विज्ञापन


साढ़े सात लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस हिसाब से हर सीट के लिए 12-12 अभ्यर्थियों के बीच जोर आजमाइश होनी थी।

आईटीआई में हॉस्टल व्यवस्था न होने के कारण अन्य जिलों में एडमिशन होने के बावजूद स्टूडेंट्स वहां नहीं रुकते हैं। ऐसे में सीटें खाली रहती हैं।

इस साल तीन स्तरीय आरक्षण व्यवस्था की शुरुआत की गई, जिसके तहत 25 प्रतिशत सीटें विकासखंड स्तर के, 25 प्रतिशत सीटें तहसील और 25 सीटें जनपद स्तर के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित कर दी गईं।
विज्ञापन


सोचा गया था कि इस तरह से अभ्यर्थियों के ड्रॉप आउट रेट में सुधार होगा पर ऐसा नहीं हुआ। ज्यादातर विकासखंडों में आईटीआई ही नहीं हैं।

इस वजह से पहले चरण की आरक्षण व्यवस्था पहले ही ध्वस्त हो गई। यही हालत तहसील का भी है। केवल जनपद स्तर पर ही काम हुआ। राजकीय आईटीआई अलीगंज की 860 में से 42 सीटों पर दाखिले ही नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पहली काउंसलिंग से दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों में से 30 प्रतिशत बराबर गैरहाजिर रह रहे हैं। ये सीटें भी खाली रहने की आशंका है। यह बात सही है कि बीते साल की तरह इस साल भी आईटीआई में सीटें खाली बच गई हैं।


हर ब्लॉक में आईटीआई न होने के कारण आरक्षण व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पाया है। 30%स्टूडेंट्स दाखिले के बाद से ही नहीं आ रहे हैं।

राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 10 दिनों तक उपस्थित न होने की सूरत में नाम काटने का प्रावधान है। अनुपस्थित रहने वालों के नाम काटने के बाद भी सीटें खाली हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed