फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uzbek woman, on the run for a year, arrested

Lucknow News: एक साल से फरार उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Uzbek woman, on the run for a year, arrested
लखनऊ। प्लास्टिक सर्जरी से पहचान छिपाकर अवैध तरीके से दो युवतियों को लखनऊ में ठहराने के मामले में फरार चल रही उज्बेकिस्तान की निवासी लोला कायूमोवा को एक साल बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे विभूतिखंड स्थित मैक्स अस्पताल के पास से पकड़ा गया। लोला यहां क्या कर रही थी, पुलिस इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस लोला को थाने ले आई है। इसकी जानकारी फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को दे दी गई है। पुलिस और एफआरआरओ लोला से पूछताछ कर रही है। उसके पास से मिले दस्तावेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



लोला को भेजा जाएगा उज्बेकिस्तान
पूछताछ में सामने आया है कि लोला का कई साल पहले पासपोर्ट और वीजा खत्म हो गया था। बावजूद इसके वह लखनऊ समेत अन्य शहरों में छिपकर रह रही थी। पुलिस ने लोला के बारे में पड़ताल करने के साथ खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। इसकी भी तफ्तीश की जा रही है कि कहीं लोला ने साथियों की तरह प्लास्टिक सर्जरी करके पहचान तो नहीं छिपा रखी थी। बुधवार को खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके बाद उसे उज्बेकिस्तान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में मामला
20 जून 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को एक फ्लैट में दो उजेबीकिस्तान निवासी युवतियों के अवैध रूप से ठहरे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस और एफआरआरओ ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की नीलोफर और होलिड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को पता चला था कि दोनों को लोला ने अवैध रूप से ठहराया था। लोला के ही परिचित डॉक्टर विवेक गुप्ता ने युवतियों की प्लास्टिक सर्जरी भी की थी। पुलिस ने जिस वक्त छापा मारा था, उस समय लोला भी वहां मौजूद थी। हालांकि, वह भाग निकली थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed