फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhand Assembly Elections: SP fielded 30 candidates, SP is preparing for triangular contest

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : सपा ने उतारे 30 उम्मीदवार, त्रिकोणीय मुकाबला करने की तैयारी में है सपा

Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM IST
सार

पार्टी का दावा है कि इस बार उत्तराखंड में सपा के सहयोग से ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Elections: SP fielded 30 candidates, SP is preparing for triangular contest
राजेंद्र चौधरी

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डा. राकेश पाठक को देहरादून कैंट से उतारा गया है। पार्टी का दावा है कि इस बार उत्तराखंड में सपा के सहयोग से ही सरकार बनेगी।

विज्ञापन


प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड में बूथ स्तर पर तैयारी की है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्र में 30 के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। जल्द ही अन्य उम्मीदवार भी घोषित किए जाएंगे। पार्टी ने इस बार सशक्त उम्मीदवार चुना है। यहां 2004 में सपा के सांसद राजेंद्र बाडी रह चुके हैं। इसी तरह वर्ष 2007 में सात फीसदी से अधिक वोट मिला था।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय ने बताया कि पार्टी की रणनीति है कि पहाड़ के जन पलायन और औद्योगिक पलायन को रोका जाए। बेरोजगारी और स्थानीय विकास को घोषणा पत्र में शामिल किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में मजबूत विकल्प बन कर उतरेगी। हर सीट पर चुनौती देने की स्थिति में है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि और उनके द्वारा प्रदेश में किे गए विकास कार्यों से उत्तराखंड के लोग आकर्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed