फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Weather suddenly changed heavy rains lashed Purvanchal and Terai regions

यूपी : अचानक से बदला मौसम, पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में जमकर हुई बारिश, जानिए 39 जिलों का हाल

Mon, 06 Oct 2025 08:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 08:38 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में अक्तूबर के मौसम में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Weather suddenly changed heavy rains lashed Purvanchal and Terai regions
यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच सोमवार को पश्चिमी तराई के इलाकों समेत पूर्वांचल और मध्यांचल में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश के 39 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


सोमवार को बरेली में गरज चमक के साथ ओले पड़ने की सूचना है। कुशीनगर में सर्वाधिक 30 मिमी, मुरादाबाद में 29.2 मिमी, ललितपुर में 26 मिमी, बरेली में 22.4 मिमी, अलीगढ़ में 22.2, गोरखपुर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बूंदाबांदी के इस दाैर के बाद 9 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश में मानसून की औपचारिक वापसी हो सकती है।
विज्ञापन

15 जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिम के सहारनपुर, शामली, बिजनौर समेत लगभग 15 जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

 
विज्ञापन

यहां है गरज चमक और बिजली गिरने की आशंका
बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed