{"_id":"5b7e570642c792464109d4b8","slug":"uttar-pradesh-vidhan-mandal-session-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानमंडल सत्र: मुख्यमंत्री योगी ने रखा शोक प्रस्ताव, अटलजी को श्रद्घांजलि देने के बाद सदन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानमंडल सत्र: मुख्यमंत्री योगी ने रखा शोक प्रस्ताव, अटलजी को श्रद्घांजलि देने के बाद सदन स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद में सीएम योगी ने शोक प्रस्ताव रखा और उन्हें श्रद्घांजलि दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विधानमंडल सत्र के पहले दिन सदन में सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव सदन में रखा। जिसके बाद सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने अटलजी को श्रद्घांजलि दी। जिसके बाद 27 अगस्त तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटलजी हमेशा ही हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने सबका साथ सबका विकास की भावना के तहत कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित कई नेताओं ने श्रद्घांजलि दी। सदन में दो मिनट का मौन रखकर अटलजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अटलजी की अस्थियां प्रदेश के जिलों की प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी और श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।