फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Severe heatwave grips state, heatwave alert issued in 22 districts today; temperatures exceed

यूपी: भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश, आज 22 जिलों में तपिश और लू का अलर्ट; इन शहरो में पारा 45 के पार पहुंचा

Sat, 23 May 2026 09:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 May 2026 09:10 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज 22 जिलों में भीषण गर्मी का तपिश का रेड अलर्ट है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Severe heatwave grips state, heatwave alert issued in 22 districts today; temperatures exceed
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के करीब दो तिहाई जिले तेज धूप, गर्म पुरवा हवाओं और उमस भरी गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रातें भी तपिश से बेहाल कर रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को बांदा, प्रयागराज, झांसी और आगरा समेत छह जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हमीरपुर, चुर्क, मुरादाबाद और मेरठ में रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक रहा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी के कारण ज्यादातर जिलों में हीट इंडेक्स बढ़ गया है, जिससे वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में गर्मी के साथ पुरवाई हवाएं चल रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस और आभासी गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भीषण लू और अत्यधिक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 41 जिलों में गर्म रातों की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Trending Videos

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज-46.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.4 डिग्री सेल्सियस
उरई- 45.4 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.3 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज व आस पास के क्षेत्र

यहां है लू का ऑरेंज अलर्ट

Uttar Pradesh: Severe heatwave grips state, heatwave alert issued in 22 districts today; temperatures exceed
भीषण लू - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed