फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Savan-like weather in the month of Jyeshtha, minimum temperature sets record; alert issued for

यूपी: ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा मौसम, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; आज 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Wed, 06 May 2026 06:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 06:43 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मई का पहला सप्ताह बेहद राहत देने वाला रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का दायरा घटने से गर्मी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Savan-like weather in the month of Jyeshtha, minimum temperature sets record; alert issued for
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी आंधी-बारिश का असर साफ दिख रहा है। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और तराई समेत ज्यादातर इलाकों में दिन भर ठंडक बनी रही। मंगलवार को बाराबंकी में 27.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जबकि कानपुर 29.4 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दोनों जगह तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन


लखनऊ और आगरा में मई के महीने का, मापन के इतिहास का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।बारिश के आंकड़ों में बाराबंकी का फतेहपुर 72 मिमी के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद सिद्धार्थनगर में 66 मिमी, अंबेडकर नगर में 42 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। आंधी की रफ्तार भी तेज रही। बहराइच और बलरामपुर में हवाएं 85 किमी प्रति घंटे तक चलीं, जबकि गोरखपुर में यह गति 81 किमी प्रति घंटे रही। बुधवार के लिए 45 जिलों में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार से बारिश का दायरा तराई और दक्षिणी जिलों तक सीमित हो जाएगा। बारिश थमने के बाद अगले सात दिनों में तापमान में सात डिग्री तक बढ़त आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में गिरा पारा

राजधानी में बीते तीन दिनों से जारी छिटपुट बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर माैसम पर साफ दिख रहा है। बीते दो दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और हवा में ठंडक घुल गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान इतना कम रहा कि लखनऊ में मई के महीने का, मापन के इतिहास का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके पहले साल 2021 में 29 मई को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और एक बार फिर तापमान में क्रमश: बढ़त दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 20.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed