यूपी में कोरोना के 1520 नए मामले, 32 की मौत, मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से भी ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शनिवार को 1520 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 1761 को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,091 रह गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.01 प्रतिशत हो गई है। अब तक 8056 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश की मृत्यु दर वर्तमान में 1.43 प्रतिशत है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 5,64,132 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 5,35,985 स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों में से 9953 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 2160 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
शुक्रवार को प्रदेश में 1,55,315 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,12,58,877 नमूनों की जांच हो चुकी है।
Uttar Pradesh reports 1,520 new #COVID19 cases, 1,761 discharges, and 32 deaths.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 5,64,132
Total recoveries: 5,35,985
Active cases: 20,091
Death toll: 8,056 pic.twitter.com/KSRtq1347G — ANI UP (@ANINewsUP) December 12, 2020
सूबे में अब तक 5 लाख, 64 हजार 132 संक्रमित पाए जा चुके है और 5 लाख 35 हजार 985 लोग संक्रमण से निजात पा चुके हैं।