फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Rain and storms lash the entire state, with temperatures dropping in several districts; thunde

यूपी: बारिश-तूफान के प्रकोप में पूरा प्रदेश, कई जिलों में हुई बरसात से गिरा पारा; कल इन इलाकों में चलेगी आंधी

Sun, 31 May 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 08:06 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में नौतपा के बीच आंधी और बारिश का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कई जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Rain and storms lash the entire state, with temperatures dropping in several districts; thunde
यूपी में कल कई जिलों में आंधी का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं और आंधी- बारिश का दाैर चला। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी बादलों की सक्रियता तो रहेगी लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार के लिए प्रदेश के 63 जिलों में गरज चमक और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ी और घने बादलों के साथ तेज आंधी शुरू हो गई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई और इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


तराई क्षेत्र और एनसीआर से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभल, मुरादाबाद, हाथरस, गोंडा और बलरामपुर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हुई। रविवार को बलिया में 34.4 मिमी, मुरादाबाद में 21.8 मिमी, हरदोई में 19.4 मिमी, हमीरपुर में 3 मिमी, आगरा में 2.4 मिमी, लखनऊ में 2.4 मिमी और लखीमपुर खीरी में 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।इस बदलाव से बुंदेलखंड समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बस्ती प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

63 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 63 जिलों के लिए गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी प्रदेश के लगभग 63 जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा।

इन जिलों में है गरज चमक के साथ आंधी की संभावना

Uttar Pradesh: Rain and storms lash the entire state, with temperatures dropping in several districts; thunde
आंधी- बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed