यूपी: नौतपा के बीच आज से मिलेगी राहत, बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी; 10 डिग्री तक गिरेगा पारा
Weather in UP: यूपी में आज से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक कई जिलों आंधी-बारिश की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा में भीषण गर्मी और तपिश से जल्द ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 28 से 31 मई के बीच तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।मौसम के बदलाव से एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी।
नाैतपा के दाैरान भीषण गर्मी और तपिश से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।
बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाएं
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।
100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है हवाओं की गति
यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
यहां चलेंगी 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.