{"_id":"62c9284e6cef427e44531c1b","slug":"uttar-pradesh-madhyamik-sanskrit-shiksha-parishad-result-will-not-be-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आज नहीं आएगा माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परिणाम, जापान के पूर्व पीएम के निधन के कारण लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आज नहीं आएगा माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परिणाम, जापान के पूर्व पीएम के निधन के कारण लिया गया निर्णय
Sat, 09 Jul 2022 01:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित नहीं किया जाएगा। प्रदेश में राजकीय शोक के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित वर्ष 2022 की परीक्षाओं का परिणाम आज शनिवार को घोषित नहीं किया जाएगा। यह निर्णय जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर 3 बजे घोषित होना था पर अब यह नहीं होगा। इस परीक्षा में प्रदेश भर के 93600 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
परिषद के सचिव राधा कृष्ण तिवारी के अनुसार ये परिणाम प्रथमा के अलावा पूर्व व उत्तर मध्यमा की प्रथम, द्वितीय वर्ष परीक्षाओं का है। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा निदेशक व परिषद की अध्यक्ष सरिता तिवारी द्वारा 9 जुलाई को लखनऊ में पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय में की जानी थी।
विज्ञापन