फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh is on top of intoxication.

नशाखोरी में यूपी अव्वल, नाबालिग नशेड़ी भी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में ही

Fri, 26 Jun 2020 07:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is on top of intoxication.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश के सभी प्रदेशों को पछाड़ कर यूपी नशाखोरी में पहले नंबर पर आ गया है। नशे की गिरफ्त में आने वाले नाबालिग भी सबसे अधिक यूपी में ही हैं। यह चौंकाने वाले तथ्य एम्स स्थित नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर के सर्वे में सामने आए हैं।

विज्ञापन


सर्वे में पता चला कि यूपी के 94 हजार नाबालिग बच्चे नशे की गिरफ्त में हैं। मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है जहां इनकी संख्या 50 हजार है और 40 हजार बच्चों के आंकड़ों के साथ महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि यूपी में सबसे अधिक लोग नशीले पदार्थों व नशीले इंजेक्शनों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अफीम का नशा करने में भी यूपी ने पंजाब व हरियाणा को पीछे छोड़ दिया है। यूपी में 10.7 लाख लोग इस नशे की गिरफ्त में है जबकि पंजाब में यह संख्या 7.2 व हरियाणा में 5.9 लाख है। ऐसे ही यूपी में एक लाख से अधिक लोग नशीले इंजेक्शन की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोध दिवस पर एनसीबी ई-कैम्पेन चलाने जा रहा है। यह अभियान बच्चों के नशे की गिरफ्त में आने की थीम पर होगा। जागरूकता फैलाने के लिए 50 से अधिक शैक्षिक संस्थाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। यह अभियान एक माह तक चलेगा।

शराब और गांजे के नशेड़ी भी ज्यादा

सर्वे के मुताबिक पूरे देश में 16 करोड़ से ज्यादा लोग शराब पीते हैं, इनमें 5.7 करोड़ को इसकी लत है। यूपी में इनकी संख्या 1.6 करोड़ है, जबकि आंध्र प्रदेश में 48 लाख। ऐसे ही यूपी में 28 लाख से अधिक लोग गांजे का नशा करते हैं, जबकि पंजाब में कुल 5.8 लाख इस नशे की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed