फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Hindi Sansthan's award-honor for the year 2021 declared, Bharat Bharti to Dr. Ramanath Tripathi

UP News : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2021 के पुरस्कार-सम्मान घोषित, डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को भारत भारती

Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को दिया गया। सम्मान सूची में लखनऊ से डॉ. ओपी मिश्रा व हृदय नारायण दीक्षित समेत 18 साहित्यकारों के नाम शामिल है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Hindi Sansthan's award-honor for the year 2021 declared, Bharat Bharti to Dr. Ramanath Tripathi
हृदय नारायण दीक्षित

विस्तार

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2021 के सम्मान और पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को गई है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विद्वानों के नामों का चयन किया गया। संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को दिया गया। भारत भारती सम्मान के तहत दी जाने वाली सम्मान राशि आठ लाख रुपये है। सम्मान सूची में लखनऊ से डॉ. ओपी मिश्रा व हृदय नारायण दीक्षित समेत 18 साहित्यकारों के नाम शामिल है। 

विज्ञापन


संस्थान की ओर से पांच लाख रुपये की राशि वाले सम्मान की श्रेणी में लोहिया साहित्य साहित्य सम्मान देहरादून उत्तराखंड के बुद्धिनाथ मिश्र को, हरियाणा गुरुग्राम से डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल को हिंदी गौरव सम्मान, महाराष्ट्र नंदुरबार के डॉ. विश्वास किसान पाटील को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर के डॉ. रामशरण गौड़ को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, लखनऊ के डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को अवंती बाई साहित्य सम्मान, लखनऊ के हृदय नारायण दीक्षित को अटल बिहारी बाजपेयी सम्मान के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन

 
साहित्य भूषण सम्मान के लिए इनका हुआ चयन
संस्थान की ओर से साहित्य भूषण सम्मान के लिए ढाई लाख रुपये राशि दी जाती है। इस सम्मान के लिए निम्नलिखित साहित्यकारों का चयन किया गया है। हिेतेश कुमार शर्मा, बिजनौर, उप्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रघुवीर सिंह अरविंद, अलीगढ़, उप्र
डॉ. प्रीति श्रीवास्तव कबीर, लखनऊ उप्र
किशन स्वरूप, मेरठ, उत्तर प्रदेश
डॉ. उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ, लखनऊ
डॉ. नताशा अरोड़ा, नोएडा, उप्र
जयप्रकाश शर्मा जनकवि प्रकाश, प्रयागराज, उप्र
डॉ. अशोक कुमार शर्मा, लखनऊ, उप्र
डॉ. दयानिधि मिश्र, वाराणसी, उप्र
डॉ. सभापति मिश्र, प्रयागराज, उप्र
डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल, झांसी, उप्र
शिवानंद सिंह सहयोगी, मेरठ, उप्र
डॉ. नरेश मिश्र, रोहतक, हरियाणा
डॉ. रूपसिंह चंदेल, धारुहेड़ा, हरियाणा
डॉ. सुशील सरित, आगरा, उप्र
शची मिश्र, पुणे, महाराष्ट्र
विजयशंकर मिश्र भास्कर, सुल्तानपुर, उप्र
गिरीश पंकज, रायपुर, छत्तीसगढ़
शिवदयाल, पटना, बिहार
डॉ. नीरजा माधव, वाराणसी, उप्र

ढाई लाख रुपये की सम्मान राशि वाले सम्मानों में ये प्रमुख पुरस्कार भी
लोकभूषण-डॉ. महेंद्र भनावत, उदयपुर, राजस्थान
कलाभूषण-डॉ. हृदय गुप्त, कानपुर, उप्र
विद्या भूषण- विजय चितौरी, प्रयागराज, उप्र
पत्रकारिता भूषण-बलबीर पुंज, नोएडा, उप्र
प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण-डॉ. नलिनी बलबीर, पेरिस
हिंदी विदेश प्रसार- कल्पना लालजी, मॉरीशस
बाल साहित्य भारती सम्मान - डॉ. फकीरचंद शुक्ला, लुधियाना पंजाब
डॉ. दिनेश पाठक शशि, मथुरा, उत्तर प्रदेश
मधुलिमये साहित्य सम्मान-डॉ. विक्रम सिंह, आगरा, उत्तर प्रदेश
पंडित श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान- अश्विनी कुमार दुबे, इंदौर, मध्य प्रदेश
विधि भूषण सम्मान- सुधा अवस्थी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

सौहार्द सम्मान: (राशि 2.50 लाख रुपये)
मुहीउद्दीन हसन सुहैल काकोरवी, लखनऊ (उर्दू)
डॉ. आर. लक्ष्मीनारायण, बंगलुरु, कर्नाटक (कन्नड़)
क्रांति कनाटे, बड़ोदरा, गुजरात (गुजराती)
डॉ. वीणा गुप्ता, जम्मू (डोगरी)
एस अनंतकृष्णन (तमिल)
डॉ. यम लक्ष्मणाचार्युलु, हैदराबाद, तेलंगाना (तेलुगू)
मोहन सपरा, जालंधर, पंजाब (पंजाबी)
रामकृष्ण विनायक सहस्त्रबुद्धे, नागपुर, महाराष्ठ्र (मराठी)
प्रोफेसर के एस सोमनाथन नायर, (मलयालम)
डॉ. हजारीमयुम इबेयाइमा देवी (मणिपुरी)
डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल, गाजियाबाद, (संस्कृत)
राघू मिश्र, राउरकेला, उड़ीसा, (ओड़िया)
डॉ. तुलसी देवी, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश (सिंधी)

एक लाख रुपये के पुरस्कार
मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान
डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ
डॉ. प्रत्यूष दुबे, गोरखपुर

सम्मान के अलावा वर्ष 2021 में प्रकाशित 35 पुस्तकों पर 75हजार रुपये के नामित पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। 
40 हजार रुपये पुरस्कार राशि वाले सर्जना पुरस्कारों के लिए 34 पुस्तकों का चयन किया गया है। 
हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान लखनऊ के राहुल द्विवेदी को दिया गया है। 
पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान लखनऊ की ही रजनी गुप्त को दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed